- Hindi News
- मांगों को लेकर मजदूरों ने किया सुरदा माइंस का गेट जाम
मांगों को लेकर मजदूरों ने किया सुरदा माइंस का गेट जाम
पूर्वघोषित कार्यक्रम के तहत आईआरएल के मजदूरों ने काम की मांग को लेकर सुभाष मुर्मू और संजय साह के नेतृत्व में रविवार को दूसरी पाली में सुरदा माइंस का गेट जाम कर दिया। गेट जाम के दौरान आवश्यक सेवा में बहाल मजदूरों को बाहर रोक कर उन्हें आंदोलन में सहयोग करने का अपील की गई। उनकी अपील पर कोई भी मजदूर माइन्स में काम करने नहीं गया। इसकी जानकारी आईआरएल प्रबंधन को जैसे ही मिली गेट जाम कर आंदोलन कर रहे मजदूरों से मिलने मान्यता प्राप्त यूनियन के पदाधिकारी सुरदा खान के गेट पर पहुंचे। यूनियन नेताओं ने कहा कि वे लोग भी आंदोलन में उनके साथ हैं। यदि जरूरत पड़ी तो एचसीएल का भी गेट जाम किया जाएगा।