पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानगो में मना प्रभात संगीत दिवस

मानगो में मना प्रभात संगीत दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | मानगोस्थित विजया ग्रीन अर्थ सामुदायिक भवन में रविवार को प्रभात संगीत पर आधारित गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शहर के विभिन्न स्कूल के 100 से भी ज्यादा बच्चों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि आनंद मार्ग के आचार्य कल्याण मित्रानंद अवधूत ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। निर्णायक के रूप में भोजपुरी गायक अरुण देव यादव, मनीषा बनर्जी (टैगोर सोसायटी की संगीत शिक्षिका) मौजूद थीं। मौके पर बच्चों ने गीत की प्रस्तुति दी। मौके पर मानस भट्टाचार्जी, धर्मेंद्र, अरविंद लाल, योगेश, सुनील आनंद, महेन्द्र प्रताप आदि मौजूद थे।