पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिदगोड़ा में कवि सम्मेलन मुशायरा

सिदगोड़ा में कवि सम्मेलन मुशायरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | अमलसंघ (सिदगोड़ा) की ओर से रविवार को सिदगोड़ा में कवि सम्मेलन मुशायरा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कर्मचारी भविष्य निधि के आयुक्त जय कुमार तथा विशिष्ट अतिथि मैनेजर अनिल कुमार सिंह, एसआरए रिजवी, संजीव कुमार चंद्र रवींद्र कुमार झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद अजय मेहताब, जीतेंद्र नाथ सरकार, प्रणब कुमार सिन्हा, सुनील कुमार चंद्र, जफर इकबाल रहमानी, रिजवान औरंगाबादी, शम्स फरीदी, शब्बीर बिस्मिल, तैयब वास्ती, सईद अहसान, श्यामल सुमन, उदय प्रताप हयात, शैलेंद्र पांडेय, शैल, सैयद शमीम मदनी आदि ने अपनी कविताओं मुशायरे से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में संदीप चौधरी, हेमंत दास, देवाशीष लहरी, मनोरंजन सरकार, विश्वनाथ गुप्ता, विशु सुर, गौरव बनर्जी, रणवीर दे, काजल कर, सुबल मंडल, प्रवीर दास, राजेश चौधरी, आशीष लहरी, तापस सरकार, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।