पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीकांत बने उत्कल एसोसिएशन के अध्यक्ष

श्रीकांत बने उत्कल एसोसिएशन के अध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संरक्षकएसके बेहरा की देखरेख में रविवार को उत्कल एसोसिएशन (साकची) की बैठक हुई। इसमें नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष श्रीकांत पति, महासचिव तरुण महंती और कोषाध्यक्ष किशोर नायक को बनाया गया। नई कमेटी का कार्यकाल दो वर्ष होगा।

अध्यक्ष चुने जाने के बाद श्रीकांत ने कहा कि नई कमेटी कोल्हान स्तर पर समाज के उत्थान एवं शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए काम करेगी। पुरानी कमेटी ने नई कमेटी को चार्ज दे दिया है। कार्यकारिणी सदस्यों में 18 लोगों को रखा गया है। शेष सात मेंबरों के नाम की घोषणा बाद में की जाएगी।

येहैं सलाहकार समिति के सदस्य : एसकेबेहरा, मनोरंजन दास, डॉ पीके दुबे, आरएन सतपथी, ताराचंद मोहंती, संजय पटनायक प्रभात दास। एडहॉककमेटी : श्रीकांतपति, डॉ पीके पाणि, रबी स्वाइन, विभूति महंती, निरंजन नायक, प्रो. संजय पात्रा, डॉ एस.राउल, डॉ एस. प्रधान, तरुण कुमार महंती, विजय लक्ष्मी दास, प्रतिभा मोहंती, इंदरा सतपथी, मनोरंजन गौड़, प्रदीप कुमार दास, किशोर नायक, जीसी दास, राजेश दास, पीके पाड़ी।

साकची उत्कल एसोसिएशन की नई कमेटी के पदाधिकारी।