ट्यूब डिवीजन नहीं होगा बंद : अध्यक्ष
टाटावर्कर्स यूनियन (टीडब्ल्यूयू) के अध्यक्ष पीएन सिंह ने कहा है कि ट्यूब डिवीजन बंद नहीं होगा। ट्यूब डिवीजन के बारे में कई तरह की बातें आती रहती हैं। प्रबंधन और कर्मचारी ख्याल रखें कि कंपनी मां की तरह होती है। नीयत साफ रहे, तो कंपनी कभी बंद नहीं हो सकती। यह बातें पीएन सिंह ने ट्यूब डिवीजन के कमेटी मेंबरों कर्मचारियों द्वारा बारीडीह रिक्रिएशन क्लब में आयोजित मिलन समारोह में कहीं। उन्होंने कहा कि सभी ग्रेड के कर्मचारियों के लिए वेज रिवीजन में अधिकतम लेने का प्रयास किया गया है। दिसंबर तक सभी कर्मचारियों को एरियर मिल जाएगा। बोनस और एरियर की राशि की बचत करें।
निलंबन मुक्त कराने का हो प्रयास
यूनियन उपाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि एनएस कर्मचारियों को निलंबन मुक्त कराने का प्रयास करने की जरूरत है। वे गलतफहमी में थे। यूनियन के सहायक सचिव आरके सिंह ने कहा कि यूनियन के संविधान में स्पष्ट उल्लेख है कि नई कार्यकारिणी के गठन तक पदाधिकारी अपने पद पर बने रहेंगे। यूनियन संविधान के तहत रिटायर होने के बाद भी पीएन सिंह अध्यक्ष रहेंगे। समारोह को यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट संजीव कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, सहायक सचिव भगवान सिंह, सतीश सिंह, कमेटी मेंबर बीबी सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
निलंबन मुक्त कराने का हो प्रयास
समझौता का पालन होना चाहिए
समझौता का होना चाहिए पालन
पीएन सिंह ने कहा कि प्रबंधन और यूनियन के बीच कोई समझौता होता है, तो उसका पालन होना चाहिए। जुस्को में समझौता है कि टाटा स्टील से वहां गए कर्मचारियों को समान सुविधाएं मिलेंगी। जुस्को बना, तो मेडिकल एक्सटेंशन मिला था। वहां 10 साल से यह सुविधा बंद है। फिर से मेडिकल एक्सटेंशन मिलना शुरू भी होगा, तो 10 साल में सैकड़ों कर्मचारियों को बहुत नुकसान हो चुका है। यूनियन नेतृत्व में साहस होना चाहिए कि वह समझौते का पालन कराएं। उन्होंने कहा कि प्रबंधन ने सीएमजी का प्रस्ताव दिया है। आईबी और मैनपावर पर भी प्रबंधन का प्रस्ताव आया है। इस पर काम करना होगा।