पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोनारी में बच्चों के बीच बांटीं खुशियां

सोनारी में बच्चों के बीच बांटीं खुशियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। शिक्षाचिल्ड्रेन संस्था की आेर से आशियाना गार्डेन, सोनारी में रविवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। मालूम हो कि इनर व्हील की मेंबर विनीता सरावगी आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा देने के लिए नि:शुल्क क्लास चलाती हैं। उन्हीं की आेर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मौके पर बच्चों ने नृत्य संगीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उदघाटन नंदिता सिन्हा ने किया। राकेश सोनी ने बेहतर कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। मौके पर जैन कॉलेज रोट्रेक्ट इनर व्हील वेस्ट के मेंबर्स उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आयुषी सरावगी ने किया।