- Hindi News
- जमशेदपुर। झारखंडअराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ, पूर्वी सिंहभूम की बैठक रविवार
जमशेदपुर। झारखंडअराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ, पूर्वी सिंहभूम की बैठक रविवार
जमशेदपुर। झारखंडअराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ, पूर्वी सिंहभूम की बैठक रविवार को रामनारायण सिंह की अध्यक्षता में जुबिली पार्क में हुई। बैठक में वित्त विभाग के उस आदेश का विरोध किया गया, जिसमें एक जनवरी 2006 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के अपग्रेड वेतनमान पर रोक लगा दी गई है। मौके पर राम नारायण सिंह ने कहा कि वित्त विभाग ने शिक्षकों के साथ अन्याय किया है। बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने आंदोलन करने की घोषणा की। इसके तहत 20 सितंबर को शिक्षक डीएसई कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना देंगे। बैठक में उमानाथ सिंह, शशि भूषण कुमार, ओमप्रकाश तांती, वीरेंद्र उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
अपग्रेड वेतनमान रोकने का संघ ने किया विरोध