महारानी बस के चालक की पिटाई
चांडिल | चौकाथाना के एनएच -33 स्थित उरमाल के पास जमशेदपुर से रांची की ओर जा रही महारानी बस को करीब 15 - 20 की संख्या में युवकों ने रोका तथा बस के चालक जहानाबाद निवासी अरविन्द शर्मा की जमकर पिटाई कर दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा बस का शीशा तोड़ दिया। थाना प्रभारी राजदेव सिंह ने बताया कि इस संबंध में चौका थाना में मामला दर्ज की गई है।