पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी दिवस पर कविता संग्रह का किया विमोचन

हिंदी दिवस पर कविता संग्रह का किया विमोचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनलइंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जमशेदपुर में हिंदी दिवस के अवसर थर्ड ईयर के छात्र आनंद राज द्वारा लिखी कविता संग्रह पुस्तक आत्म कृति का विमोचन निदेशक राम बाबू काेडाली ने किया। 43 कविताओं की संकलित पुस्तक को गाजियाबाद के कश्यप पब्लिकेशंस ने प्रकाशित किया है। कविता लिखने वाले छात्र आनंद राज ने बताया कि वह अब्राहम लिंकन की पुस्तकें पढ़ने का आदी है। इसके अलावा कविगुरु रविंद्र नाथ ठाकुर के कविताओं ने भी उसे कविता लिखने को प्रेरित किया है।

हिंदी दिवस पर छात्र के कविता संग्रह पुस्तक का विमोचन करते निदेशक अन्य

राष्ट्र भाषा हिंदी में है काफी स्कोप : निदेशक

हिंदीदिवस पर छात्रों को संबोधित करते हुए एनआईटी के निदेशक राम बाबू कोडाली ने कहा कि उनका जन्म तेलगू भाषी माहौल में हुआ, जहां तेलगू के साथ अंग्रेजी और हिंदी भी बोली जाती थी। लेकिन मुझे हिंदी नहीं आती थी। इसके बाद मेरे पिता ने खुद टीचर से हिंदी सीखी और बाद में मुझे भी सिखाया। बाद में जब मैं पिलानी पढ़ने आया तो वहां भी मुझे हिंदी की खासी जरूरत पड़ी। इससे मुझे आभास हुआ कि हिंदी में काफी स्कोप है। हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है। मौके पर प्रो अशोक कुमार, डीन एचएन सिंह, रजिस्ट्रार शैलेंद्र कुमार आदि शामिल थे।