- Hindi News
- जमशेदपुर टीएमसी की पूरी टीम सपा में शामिल
जमशेदपुर टीएमसी की पूरी टीम सपा में शामिल
रांची | जमशेदपुरमहानगर टीएमसी की पूरी टीम आशीष नामाता के नेतृत्व में सपा में शामिल हो गई। सपा प्रदेश अध्यक्ष मनोहर यादव के आवासीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं को पार्टी की सदस्यता दी गई। इस मौके पर यादव ने कहा कि सपा की बढ़ती लोकप्रियता से प्रभावित होकर और पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के नीति-सिद्धांत से प्रभावित होकर संपूर्ण झारखंड में लगातार जमीनी नेता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर नामाता ने कहा कि मुलायम सिंह यादव की साफ छवि से प्रभावित होकर वे लोग सपा में शामिल हो रहे हैं। 28 को जमशेदपुर में बड़ी सभा आयोजित कर विशाल मिलन समारोह आयोजित की जाएगी। सपा में शामिल होने वालों में अशोक उरांव, सामू लोहार, राकेश राव, परवेज अहमद सहित पूरी टीम शामिल है।
पार्टी में शामिल होनेवालों के साथ प्रदेश अध्यक्ष मनोहर यादव।