दिल्ली आए तो कटेगा टिकट : जीतेंद्र
राज्यविधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भंवर जीतेंद्र सिंह ने पार्टी में टिकट के दावेदारों को स्पष्ट हिदायत दी है कि टिकट के लिए दिल्ली का चक्कर कतई लगाएं। यदि ऐसा किए, तो उनका टिकट कट भी सकता है। इसलिए क्षेत्र में ही रहकर जनता की सेवा करें। जीतेंद्र सिंह रविवार को होटल बीएनआर में कांग्रेसियों के साथ रायशुमारी के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। कहा कि पार्टी योग्य लोगों को ही टिकट देगी। 50 लोगों को साथ लेकर आने से टिकट नहीं मिलने वाला है। दावेदारों से कहा कि टिकट के लिए सिफारिश भी कराएं। पैरवी कराने वालों को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है। यदि कोई कार्यकर्ता उनसे मिलकर अपनी बात रखना चाहते हों, तो वह फिर झारखंड आएंगे। वह धनबाद, जमशेदपुर या अन्य प्रमंडलों में भी जा सकते हैं।
कांग्रेसजनों ने दिए कई सुझाव
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत विधायक दल के नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह की मौजूदगी के कारण कई पदाधिकारी वरिष्ठ नेता खुलकर अपनी बात नहीं रख पाए। हालांकि कुछ लोगों ने प्रदेश कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल जरूर उठाए। कहा कि टिकट बंटवारे के समय प्रदेश नेतृत्व की मनमानी चलती है। अपने समर्थकों को टिकट दिलाया जाता है। कुछ लोगों ने सरकार में शामिल पार्टी के मंत्रियों की शिकायत भी की।
स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि रविवार को सीनियर कांग्रेसियों से बातचीत में ज्यादातर लोग गठबंधन के पक्ष में नहीं बोले। वैसे, कुछ लोगों ने गठबंधन के पक्ष में भी अपनी बात रखी है।ै। लोकसभा वाइज पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट भी मिली है। गोपनीय जानकारी भी ली जा रही है। कुल 15 से 16 रिपोर्टों को जोड़कर निर्णय लिया जाना है। इन सभी जानकारियों के आधार पर ही मजबूत उम्मीदवार देने का प्रयास किया जाएगा।
हाल में कृषि मंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले योगेंद्र साव भी जीतेंद्र सिंह से मिले। मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कमेटी के अध्यक्ष से कहा कि इनके साथ अन्याय हुआ है। इनकी बात भी सुनी जाए। बाद में योगेंद्र साव ने पूरी बात अध्यक्ष के सामने रखी। हालांकि माना जा रहा है कि योगेंद्र के मामले में पार्टी गंभीर है।
वरिष्ठ नेता खुलकर नहीं रख पाए बात
ज्यादातर लोग गठबंधन के पक्ष में नहीं
योगेंद्र साव ने भी रखी अपनी बात
सिंह ने कहा कि पार्टी नेताओं कार्यकर्ता