कान्वेंट ओवरऑल चैंपियन
जमशेदपुर| लोयोलास्कूल परिसर में रविवार को आयोजित इंटर स्कूल कराटे में सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। लोयोला स्कूल को प्रथम उपविजेता से संतोष करना पड़ा। केरला पब्लिक स्कूल गम्हरिया द्वितीय उपविजेता बना। दो दिवसीय प्रतियोगिता में आठ स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट का संचालन कराटे प्रशिक्षक जीतेंद्र कुमार शर्मा ने किया। इस कार्य में जीतेंद्र को राजेश कुमार गुप्ता का साथ मिला। झारखंड शोरिन रियु मत्सुव्यासी कराटे डो एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में पहले दिन कुमिते और दूसरे दिन काता का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोयोला स्कूल के रेक्टर फादर सीएल जार्ज तथा डॉ पिंकी मिधा और वायस प्रिंसिपल फादर जेसन भी मौजूद थे।
सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट ओवरऑल चैंपियन। (नीचे कराटे का प्रदर्शन करते िखलाड़ी)