पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमएमएस मनपिटा बना विजेता

एमएमएस मनपिटा बना विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| बोकाजूनियर एंड जोगा मेमोरियल क्लब के तत्वावधान में आयोजित 14वें दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब एमएमएस मनपिटा ने जीत लिया है। रविवार को खेले गए फाइनल में एमएमएस मनपिटा ने साईं स्पोर्टिंग को दो गोलों से हराया। तीसरे चौथे स्थान पर चंद्रमोहन लोहार क्लब अशर्फी ब्रदर्स की टीम रही। विजेताओं को सांसद विद्युत वरण, विधायक रामचंद्र सहिस उपमुखिया राजेश कर्मकार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। हुरलूंग के नूतनडीह विकास मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में 32 टीमों ने हिस्सा लिया था। विजेता एमएमएस मनपिटा को 40 हजार उपविजेता को साई स्पोर्टिंग क्लब को 30 हजार रुपए नगद पुरस्कार ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सांसद ने खेल के विकास के लिए हर संभव मदद करने की बात कही। वहीं विधायक ने क्लब को खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।