पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एशियाई रोल बॉल पर भारत का कब्जा

एशियाई रोल बॉल पर भारत का कब्जा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| भारतने द्वितीय दक्षिण एशिया रोल बॉल प्रतियोगिता के दोनों वर्गों का खिताब जीत लिया है। रविवार को खेले पुरुषों के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5-2 गोलों के अंतर से हरा दिया। महिला वर्ग में भारत ने नेपाल को 6-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। पुरुष वर्ग में भारत की ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को अपने पहले मैच में हराया। सेमी फाइनल में भारत ने मेजबान बांग्लादेश को 7-2 गोलों के अंतर से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में नेपाल को हराने के बाद पाकिस्तान ने फाइनल में अपनी जगह बनाई। बालिका टीम ने भी अपने जीत की सफर की शुरुआत बहुत ही अच्छे से करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई। इस जीत को महत्वपूर्ण बताते हुए इस खेल के जन्मदाता राजू दभाड़े ने सबों को धन्यवाद किया और साथ ही साथ टाटा स्टील खेल विभाग को भी इस जीत की बधाई दी। झारखण्ड रोल बॉल संघ के अध्यक्ष मनोज यादव ने भारत की जीत पर टीम को बधाई दी है।