झारखंड इंडियन राउंड की टीम घोषित
जमशेदपुर| जेआरडीटाटा स्पोर्ट्स में आयोजित एक दिवसीय चयन ट्रायल के बाद इंडियन राउंड के लिए झारखंड तीरंदाजी टीम की रविवार को घोषणा कर दी गई। नई दिल्ली में 11 से 20 अक्टूबर तक होनेवाले सीनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में झारखंड की टीम हिस्सा लेगी। इसके लिए रिकर्व और कम्पाउंड वर्ग के तीरंदाजों के लिए भी ट्रॉयल हुआ। ट्रायल के बाद टीम की घोषणा के दौरान झारखंड तीरंदाजी संघ के कार्यकारी सचिव एल मूर्ति ने बताया कि रेलवे में कार्यरत खिलाड़ियों की उपलब्धता के आधार पर झारखंड की रिकर्व और कम्पाउंड की टीम की घोषणा बाद में की जाएगी। इंडियन राउंड के लिए घोषित टीम : करन कुमार कर्मकार, राजेश मांझी, सुरेंद्र सिंह और दिलीप कुमार। महिला : गुरुबारी सरदार, आरती बोयपाई, इंद्राणी कुजूर और जय लक्ष्मी लागुरी। कोच: बीएस राव और बिजय प्रसाद।