पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देयाशी कांजीबिलिया को तिहरा खिताब

देयाशी कांजीबिलिया को तिहरा खिताब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुरकी देयाशी कांजीबिलिया ने 45वें मोहन मेमोरियल बैडमिंटन में तिहरा खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार को खेले फाइनल मुकाबलों में देयाशी जीत हासिल की। देयाशी ने सबसे पहला खिताब अंडर 19 में हासिल किया। अंडर 19 के फाइनल में देयाशी ने रांची की इंशा इमाम को सीधे सेटों में 21-8, 21-12 से हरा दिया। इसके बाद अंडर 19 युगल में देयाशी ने गोड्डा की शगुफ्ता जहूर के साथ मिलकर जमशेदपुर की आयुषी प्रिया और जागृति पांडे की जोड़ी को 21-13, 21-11 से हराया। महिला एकल में भी देयाशी ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए रांची की मनीषा रानी तिर्की को सीधे सेटों में 21-13, 21-11 से हरा दिया। इसके अलावा जमशेदपुर की प्रज्ञा जुलियानी बोदरा, कृतिका भट्टाचार्या और पासवान बंधु ने युगल में खिताबी जीत दिलाई। समापन के मौके पर कोल्हान के डीआईजी मो. नेहाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

फाइनल के परिणाम : अंडर 13 बालिका : प्रज्ञाजुलियानी बोदरा (जमशेदपुर) ने शालिनी मौर्या (जमशेदपुर) को , बालक : राहुल कुमार साह (देवघर) ने रितांशु सिंह राणा को (देवघर) को हराया। अंडर 15 बालिका : कृतिका भट्टाचार्या (जमशेदपुर) ने सनुपा रानी (रांची) को , बालक : रितांशु सिंह राणा ने राहुल कुमार साह को हराया। बालिकाअंडर 17 :सनुपा रानी (रांची) ने जीनत आरा (रांची) को , बालक : अनुज कुमार बारीक (रांची) ने सत्यम उरांव (लातेहार) को हराया। अंडर 19 बालिका : देयाशी कांजीबिलिया (जमशेदपुर) ने इंशा इमाम (रांची) को , बालक : अनुज कुमार बारीक (रांची) ने पी विशाल (जमशेदपुर) को हराया। अंडर 15 युगल : गौरव पासवान और उज्ज्वल पासवान (जमशेदपुर) ने अमित कुमार और सौरव कुमार की जोड़ी (गोड्डा) को हराया। अंडर 17 युगल : अनुज कुमार बारीक और सत्यम उरांव की जोड़ी को वॉक ओवर मिला। अंडर 19 युगल : देयाशी कांजीबिलिया और शगुफ्ता जहूर की जोड़ी ने आयुषी प्रिया और जागृति पांडे (जमशेदपुर) की जोड़ी को हराया। बालक अंडर 19 युगल : अयाज मजूमदार और पी विशाल की जोड़ी (जमशेदपुर) ने भैरव दत्ता (वेस्ट सिंहभूम) और युसूफ अंसारी (लोहरदगा) की जोड़ी को हराया। पुरुष एकल : सफी अकरम (रांची) ने रमीज आलम (वेस्ट सिंहभूम) को हराया महिला एकल : देयाशी कांजीबिलिया ने मनीषा रानी तिर्की (रांची) को हराया। महिला युगल : इंशा इमाम सुरुचि कुमारी की जोड़ी ने मृणालिनी शबनाज की जोड़ी को हराया। पुरुष युगल :