कान्वाई चालकों को इंसाफ का आश्वासन
जमशेदपुर | आजसूपार्टी के महानगर अध्यक्ष बाबर खान ने सोमवार की रात रांची में मुख्यमंत्री (सीएम) हेमंत सोरेन से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। सीएम से बाबर खान ने कहा कि टाटा मोटर्स के कान्वाई चालकों को न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलती है। सीएम ने कहा कि मजदूरों को उचित मजदूरी नहीं देने वालों पर कानून का डंडा चलेगा। उन्होंने कान्वाई चालकों को श्रम कानून के तहत सारी सुविधा दिलाने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के सामने मानगो में पावर ग्रिड का निर्माण नहीं होने का मामला उठाया गया। कुंवर बस्ती में दस एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने का सीएम ने निर्देश दिया। मौके पर ज्ञान शंकर, दिनेश सिंह और मौलाना अंसार खान मौजूद थे।