पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोको परिचालन के लिए बढ़ेगा मैनपावर

लोको परिचालन के लिए बढ़ेगा मैनपावर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टाटास्टील में लोको के परिचालन के लिए मैनपावर बढ़ेगा। टाटा स्टील प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन (टीडब्ल्यूयू) के प्रतिनिधियों की मंगलवार को वर्क्स जेनरल ऑफिस में हुई बैठक में इसपर सहमति बनी। बैठक में अधिकतर कमेटी मेंबरों ने कहा कि लोको के साथ तीन आदमी चाहिए। लेकिन, लोको के साथ तीन आदमी नहीं रह पाते हैं।

यूनियन अध्यक्ष पीएन सिंह ने कहा कि यह सेफ्टी से जुड़ा मामला है। एक लोको के साथ तीन आदमी के अनुपात में मैनपावर की तुरंत व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि खतरे से बचा जा सके। बैठक में चर्चा हुई कि लोको सेक्शन में 440 मैनपावर हैं। लोको सेक्शन का सीएसडी, हॉट मेटल लॉजिस्टिक और ब्लास्ट फर्नेस से जुड़ा हुआ है। लोको सेक्शन के कर्मचारी जिस विभाग में काम करते हैं, उनकी सेवा उसी विभाग को दी जा सकती है।

लोको के परिचालन के दौरान पर्याप्त मैनपावर नहीं होने का मसला उठने के बाद वार्ता रूक गई। बैठक में चीफ (एचआरएम) बीबी दास, संदीप धीर, नीना बहादुर, अन्य अधिकारी, यूनियन की ओर से अध्यक्ष पीएन सिंह, महामंत्री बीके डिंडा, डिप्टी प्रेसिडेंट संजीव कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, सहायक सचिव सतीश सिंह, कमेटी मेंबर केकेएल दास, लक्ष्मण राव, आरके पांडे, मो. नियाज, गोपाल लाल, रईस अफरीदी, एसके झा, आरपी सिंह शामिल हुए। सिर्फ सुपरवाइजर यूनिट के पूर्व मानद सचिव एसके सिंह बैठक में नहीं आए।

प्लांट में भी होगी रक्त जांच

टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए कंपनी परिसर में भी रक्त जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। कंपनी के डॉक्टर की अनुशंसा पर ईस्ट प्लांट फर्स्ट एड स्टेशन में किसी तरह की रक्त जांच हो सकती है। जांच के लिए कर्मचारियों को मेडिकल बुक दिखाना होगा। कंपनी द्वारा मंगलवार को निर्गत सर्कुलर में कहा गया कि सोमवार से शनिवार तक सुबह 7.30 बजे से 11 बजे तक और दोपहर दो बजे से 3.30 बजे तक जांच के लिए रक्त लिया जाएगा। रक्त जांच के लिए पहले से समय नहीं लेना होगा। पहले आओ, पहले पाओ की नीति के तहत रक्त लिया जाएगा। वहीं जांच की रिपोर्ट भी मिल जाएगी। कर्मचारियों को गेटपास लेकर रक्त जांच के लिए टीएमएच नहीं जाना होगा। इस व्यवस्था से टाटा स्टील के उन कर्मचारियों को अधिक सहूलियत होगी, जो मधुमेह के रोगी है।