पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूनियन में आश्वासन मिलता था दस्तावेज नहीं : सहायक सचिव

यूनियन में आश्वासन मिलता था दस्तावेज नहीं : सहायक सचिव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टाटावर्कर्स यूनियन (टीडब्ल्यूयू) के सहायक सचिव सतीश सिंह ने कहा कि टाटा स्टील में वेज रिवीजन का समझौता हुआ, तो यूनियन पदाधिकारियों और कमेटी मेंबरों को दस्तावेज दिया गया। हस्ताक्षर के पहले तीन घंटा तक पदाधिकारियों को वेज रिवीजन का समझौता पढ़ने का अवसर मिला। रघुनाथ पांडे यूनियन अध्यक्ष थे, वे लोग समझौते का दस्तावेज मांगते थे। सिर्फ आश्वासन मिलता था, दस्तावेज नहीं।

उन्होंने कहा कि जुस्को श्रमिक यूनियन के पदाधिकारी और कमेटी मेंबर भी सावधान रहें। जुस्को में हुए पिछले वेज रिवीजन के समझौता का जरूर अध्ययन करें। उसमें कुछ ऐसी बातें हैं जिसे जान कर सभी लोग चौंक जाएंगे। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील एवं जुस्को में पिछला वेज समझौता रघुनाथ पांडे ने किया था। उसी वेज स्ट्रक्चर के आधार पर अभी बोनस मिल रहा है। इस साल टाटा स्टील के कर्मचारियों को न्यूनतम 22 हजार रुपए बोनस मिला है। दो प्रतिशत अधिक होने पर भी जुस्को के कर्मचारियों को न्यूनतम 12 हजार रुपए मिले हैं।

आरबीबीको हाउस में बोलने से रोका था : सतीशसिंह ने कहा कि हाउस में बोलने का मौका देने की बात कहने वाले कमेटी मेंबरों ने ही 2006 में पूर्व यूनियन अध्यक्ष आरबीबी सिंह को हाउस में बोलने से रोक दिया था। उसके बाद आरबीबी सिंह कभी हाउस में नहीं गए। उन्होंने कहा कि पीएन सिंह के कार्यकाल में 11 घंटा तक हाउस चला है। एनएसकर्मियोंको दलदल में धकेला : सतीशसिंह ने कहा कि रघुनाथ पांडे ने स्टील वेज से हट कर एनएस ग्रेड बनवाया था। कुर्सी की राजनीति के लिए एनएस कर्मचारियों को दलदल में धकेला गया है।