कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए वस्त्रदान
जमशेदपुर | टाटास्टील के एलडी वन की ज्वाइंट डिपार्टमेंट कौंसिल द्वारा जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए वस्त्र दान किया गया। टीएसआरडीएस कार्यालय में मंगलवार को एलडी वन के चीफ गुरमीत सिंह के नेतृत्व में टाटा स्टील रूरल डेवलपमेंट सोसायटी के हेड गोविंद माधव शरण को सभी वस्त्र दिए गए। उनसे अनुरोध किया गया कि उचित माध्यम से वस्त्र जम्मू कश्मीर भेजवा दें। वस्त्र दान कार्यक्रम में एलडी वन के हेड बीके सिंह, पर्सनल अफसर वीपी राघम, जेडीसी के वाइस चेयरमैन आरएन सिंह, जीडी मुखी, जोगिंदर सिंह जोगी, केडी सिंह, अमरनाथ ठाकुर, यूएस शर्मा, राम नारायण, एसएस राय, आलोक घोष, अनिल कुमार, अप्पू कुमार आदि शामिल थे।