जमशेदपुर. टाटास्टील में मेकेनिकल मेंटनेंस के कई अफसरों का तबादला हुआ है। स्टील मेकिंग में मेकेनिकल मेंटेनेंस हेड कल्याण प्रसाद को पिलेट प्लांट में हेड (मेकेनिकल मेंटेनेंस, स्टील मेकिंग) के पद पर भेजा गया है। लाइम प्लांट में हेड (मेकेनिकल मेंटेनेंस) का दायित्व संभाल रहे सिंटर प्लांट में आरएमबीबी, एसपी वन एवं दो का हेड (मेकेनिकल मेंटनेंस) की नई जिम्मेदारी मिली है। हेड (एमईडी मेकेनिकल) फाल्गुनी मिश्रा को ऑटोमेशन में हेड (मेंटेनेंस सोल्यूशन, आरथ्रीएस) के पद पर भेजा गया है। उपाध्यक्ष (शेयर्ड सर्विसेज) सुरेश कुमार द्वारा मंगलवार को इस संबंध में सर्कुलर निर्गत किया गया है।