छात्रावास की संचालिका से छिनतई
जमशेदपुर | बाराद्वारीस्थित एपेक्स नर्सिंग होम के पास मानगो निवासी रतनजीत कौर के साथ छिनतई की घटना हुई। बाइक सवार दो युवकों ने महिला का हैंड पर्स छीन लिया। इस छीना झपटी में गिरने से वह जख्मी हो गई। रतनजीत के अनुसार, बैग में 17 हजार नकद, सेंट्रल बैंक का पासबुक, चेक जरूरी दस्तावेज थे। घटना रविवार रात आठ बजे के आसपास की है। रतनजीत कौर साकची स्थित अल्पसंख्यक महिला छात्रावास की संचालिका है और मानगो के जयदेव कांप्लेक्स के पास रहती है। सूचना पाकर सीजीपीसी प्रधान इंदरजीत सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सीतारामडेरा थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया।