पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समस्याओं को लेकर परिषद का धरना

समस्याओं को लेकर परिषद का धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने साकची स्थित ग्रेजुएट स्कूल-कॉलेज फॉर वीमेन में व्याप्त समस्याओं को लेकर सोमवार को कॉलेज परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एबीवीपी के संगठन मंत्री सुजीत वर्मा ने बताया कि कॉलेज में आज भी कई मूलभूत सुविधाएं छात्राओं को प्राप्त नहीं हैं। उन्हीं सुविधाओं को बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रिंसिपल डॉ. उषा शुक्ला को ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में कॉलेज में छात्राओं के लिए पीने का पानी और शौचालय की व्यवस्था, नए क्लास रूम का निर्माण, प्रत्येक क्लास रूम में बिजली की समुचित व्यवस्था, सुरक्षा के लिए कॉलेज में सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था, सुविधा युक्त कॉमन रूम, कॉलेज में आनेवाली नई छात्राओं और अभिभावकों के लिए पूछताछ काउंटर और कॉलेज के जूलॉजी लैब में बेसिन की व्यवस्था करने की मांग की गई है। प्रदर्शन में कॉलेज अध्यक्ष श्वेता कुमारी, राज्यश्री, रुचिका, प्रियंका, रेणु, नीतू सहित काफी संख्या में एबीवीपी से जुड़े छात्र नेता उपस्थित थे।