पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वीमेंस कॉलेज में एमएड की कक्षाएं शुरू

वीमेंस कॉलेज में एमएड की कक्षाएं शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। जमशेदपुरवीमेंस कॉलेज के शिक्षा संकाय में सोमवार को एमएड पाठ्यक्रम की शुरुआत हुई। पहले दिन स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एमएड विभागाध्यक्ष डॉ. शहला जबीन, सहयोगी शिक्षकों और छात्रों ने सामूहिक रूप से मंगल कामना मंत्र का जापकर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद डॉ. शहला जबीन ने छात्राओं को कॉलेज के नियम और सुविधाओं से अवगत कराया। साथ ही उन्हें कॉलेज में पढ़ाए जाने वाले एमएड कोर्स के सिलेबस से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा की एमएड करनेवाली छात्राओं पर सामान्य विषय की शिक्षा लेनेवाली छात्राओं से ज्यादा भार है, क्योंकि इन्हें आगे चलकर शिक्षा देनी है। इस दौरान विभाग के शिक्षक सुशील कुमार तिवारी डॉ. कृष्णकांत त्रिपाठी ने भी छात्राओं को संबोधित किया। इन्होंने छात्राओं को कोर्स के दौरान होने वाली एक्सट्रा एक्टिविटी और परीक्षा में बेहतर करने के टिप्स दिए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संजय भुइयां और धन्यवाद ज्ञापन मनोज कुमार ने किया।