जिउतिया : आज महिलाएं रखेंगी व्रत
संतानकी दीर्घायु और बेहतर स्वास्थ्य के लिए लोक आस्था का पर्व जिउतिया सोमवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ। इस दौरान महिलाओं ने विभिन्न प्रकार की सब्जी अरवा चावल ग्रहण किया। वहीं, विधिपूर्वक भगवान की पूजा-अर्चना की। दूसरी तरफ, मंगलवार को महिलाएं निर्जला व्रत रखकर ईश्वर से पुत्र की लंबी उम्र की कामना करेंगी। इस मौके पर व्रती पुत्र सूचक जिउतिया भगवान को अर्पित कर गले में धारण करेंगी। ऐसी मान्यता है कि जिस व्रती के जितने पुत्र होते हैं, वह उतनी ही गांठें जिउतिया में देती हैं। बुधवार को महिलाएं व्रत का पारण करेंगी।
साकची बाजार में जिउतिया की खरीदारी करतीं महिलाएं और टेल्को रामाधीन बागान में पूजा करतीं व्रतियां।