पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र सकारात्मक सोच रखें : आशीष माथुर

छात्र सकारात्मक सोच रखें : आशीष माथुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्र सकारात्मक सोच रखें : आशीष माथुर

जमशेदपुर। आजके समय में लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विषय के तकनीकी गुणों के साथ ही कम्युनिकेशन स्किल का होना बहुत जरूरी है। वहीं, छात्र हमेशा सकारात्मक सोच रखें, तभी सफलता मिलेगी। यह बातें सोमवार को जुस्को के एमडी आशीष माथुर ने अल कबीर पॉलिटेक्निक में इंजीनियर्स डे पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्रोफेसर मो. सईद ने स्वागत भाषण के साथ की। इस अवसर पर प्रिंसिपल जमील कैसर ने सर विश्वेश्वरैया की जीवन पर प्रकाश डाला और छात्रों को उनकी उपलब्धियों भारत के तकनीकी विकास में योगदान की जानकारी दी। इस दौरान अल कबीर वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन मो. फहीम भी उपस्थित थे। इंजीनियर्स डे के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। वहीं, मुख्य अतिथि ने कॉलेज में बनाए गए आधुनिक कंप्यूटर लैब का भी उदघाटन किया। अंत मो. रिजवान ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।