आर्क स्कूल की नैंसी बनी विजेता
जमशेदपुर। आर्कस्कूल में शुक्रवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न कक्षाओं के काफी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बच्चों से विज्ञान, भूगोल, गणित, अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, सामान्य ज्ञान, करेंट अफेयर के साथ ही पांच सितंबर को प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए भाषण पर आधारित प्रश्न पूछे गए। अंत में विजेताओं के नाम की घोषणा की गई, जिसमें प्रथम स्थान पर नैंसी कुमारी, दूसरे स्थान पर रूप निहारिका रेड्डी तीसरे स्थान पर वैष्णवी रेड्डी रहीं।