पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाको बोदरा की प्रतिमा होगी स्थापित

लाको बोदरा की प्रतिमा होगी स्थापित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। आदिवासीहो समाज युवा महासभा की जिला समिति की बैठक मंगलवार को टुइलाडुंगरी सरना स्कूल के प्रांगण में जिलाध्यक्ष सुरा बिरुली की अध्यक्षता में हुई। इसमें उन्नीस सितंबर को डुमरिया प्रखंड के स्वर्गछिड़ा में गुरु कोल लाको बोदरा की छह फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा स्थापित करने का फैसला लिया गया। निर्णय हुआ कि उस तिथि को जमशेदपुर से पांच सौ युवाओं का जत्था डुमरिया जाएगा। बैठक में जिलाध्यक्ष सुरा बिरुली ने कहा कि हो भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में स्थान मिलना चाहिए। गुरु लाको बोदरा ने हो भाषा के लिए स्वतंत्र लिपि का भी अविष्कार कर दिया है। सही दिशा में प्रयास किया जाए, तो हो भाषा को संवैधानिक रूप से यथोचित सम्मान मिल जाएगा। बैठक में दुगाई कुंकल, मर्शल हो, महावीर देवगम, बबलू बिरूवा, सुष्मिता बिरूवा, जामुना बोदरा, जरुमनी पूर्ति, लाल मोहन चाकी, चैतन्य पूर्ति, संचिता हेम्ब्रोम, संगीता सामड, अनिता सोय, बाबूलाल बोयपाई, गोपाल पूर्ति, रश्मि लागुरी, नानिका सिंकू आदि शामिल थे।