इंटर की कक्षाएं शुरू कराने की मांग
जमशेदपुर। इंटरमें नामांकन के दो माह बाद भी को-ऑपरेटिव कॉलेज में फर्स्ट ईयर की कक्षाएं शुरू नहीं हुई हैं। काफी संख्या में छात्र कॉलेज तो रहे हैं, लेकिन कक्षाएं नहीं होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है। इसे लेकर इंटर के छात्रों के एक ग्रुप ने प्रिंसिपल डॉ आरके दास से मुलाकात की और उनसे कक्षाएं नहीं होने की बात कही। छात्रों ने उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। प्रिंसिपल डॉ. आरके दास ने बताया कि इंटर की कक्षाएं लेने के लिए कॉलेज में शिक्षकों की कमी है। प्रयास किया जा रहा है कि जो शिक्षक हैं उन्हीं के माध्यम से कक्षाएं संचालित की जाएं। यूनिवर्सिटी को भी सूचित कर दिया गया है।