पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बागुनहातु में पाठ्यसामग्री वितरित

बागुनहातु में पाठ्यसामग्री वितरित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। आदिवासीहो समाज द्वारा बागुनहातु में चलाए जा रहे नि:शुल्क शिक्षा केंद्र में एससी-एसटी पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों के बीच मंगलवार को पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया। टाटा रायसन (टीएसपीडीएल) द्वारा विद्यार्थियों के लिए पठन-पाठन के अलावा खेलकूद के सामान उपलब्ध कराए गए। आदिवासी हो समाज के सचिव साधु चरण बानरा ने कहा कि आदिवासियों में शिक्षा का प्रतिशत कम है। नि:शुल्क शिक्षा केंद्र खोल कर वैसे बच्चों को पढ़ाया जा रहा है जिनके अभिभावक असमर्थ हैं। यहां की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सारे लोगों के सहयोग की जरूरत है। कार्यक्रम में दुम्बी गागराई, वीर सिंह बोदरा, रंजीत बांकिरा, डाॅ गुइया, छोटा सामड के अलावा दर्जनों बस्तीवासी अभिभावक शामिल हुए।