डीपीएस में सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ
जमशेदपुर। दयानंदपब्लिक स्कूल (डीपीएस), साकची में सोमवार को सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ हुअा, जो 19 सितंबर तक चलेगा। इसके पहले दिन बच्चों को साइबर क्राइम उससे बचाव के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का उदघाटन स्कूल की प्रिंसिपल स्वर्णा मिश्रा ने किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को सुरक्षा का महत्व भी बताया। स्वर्णा मिश्रा ने कहा कि जानकारी सबसे बड़ी सुरक्षा है। इसलिए हमें अधिक से अधिक चीजों के बारे में जानना चाहिए। मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में साइबर क्राइम एक्सपर्ट प्रसेनजीत भौमिक उपस्थित थे, जिन्होंने बच्चों को साइबर क्राइम के बारे बताया। इस दौरान काफी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थीं।