पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जुगसलाई में लाइट से दर्शाए जाएंगे मां के रूप

जुगसलाई में लाइट से दर्शाए जाएंगे मां के रूप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गौरीशंकर रोड, जुगसलाई, श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से इस वर्ष मां दुर्गा का काल्पनिक मॉडल पंडाल बनाया जा रहा है। कमेटी के लाइसेंसी विजय कुमार ने बताया कि पंडाल में लाइट के माध्यम से मां दुर्गा के विभिन्न रूपों को दर्शाया जाएगा। पंडाल निर्माण से लेकर पूजा के आयोजन पर करीब एक लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। पंडाल की ऊंचाई 30 फीट होगी। पश्चिम बंगाल के कारीगरों द्वारा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। वहीं, पूजा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि उन्हें कोई परेशानी हो।

पंडाल एक नजर में

कमेटी: श्रीसार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी

स्थान: गौरीशंकर रोड, जुगसलाई

स्थापना: 1970

कुललागत : एकलाख रुपए

पंडाल: काल्पनिकदुर्गा मंदिर

विद्युत सज्जा मुख्य आकर्षण

इसबार मां दुर्गा के विभिन्न रूपों को लाइट के माध्यम से दिखाया जाएगा। इसमें शिव-पार्वती की झांकियां भी होगी। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा।

पूजा कमेटी

लाइसेंसी: विजय कुमार जायसवाल

अध्यक्ष : सुदामा सिंह

महासचिव : सेजल शर्मा

सचिव : कन्हैया सिंह, प्रशांत कुमार दास, सुमन कुमार वर्मा, राजू प्रसाद, सुधीर कुमार आदि।

^इस वर्ष मां दुर्गा का भव्य काल्पनिक मंदिर बनाया जा रहा है। महाषष्ठी, अष्टमी नवमी को मां की विशेष पूजा होगी। तीन दिन तक भोग का नि:शुल्क वितरण होगा।^ विजयकुमार, लाइसेंसी,श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा, जुगसलाई