बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए शिविर
जमशेदपुर | जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए सामाजिक संस्था ‘रे ऑर्गेनाइजेशन’ द्वारा सोमवार को ओल्ड पुरुलिया रोड मानगो में शिविर लगाकर राहत सामग्री एकत्रित करने का काम शुरू किया गया। यह जानकारी संस्था के सदस्य आफताब अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि शिविर में बिस्कुट, नमकीन, चिप्स, भुने चने, पानी की बोतलें, पैक्ड फूड, कपड़े, कंबल एकत्रित किए जा रहे हैं। इसमें अदनान, लाल मोहम्मद अंसारी, अनवर, मो. शहनवाज, मो. उस्मान आदि योगदान दे रहें है। वहीं मानगो स्थित इमारत-ए-शरिया की ओर से भी राहत सामग्री एकत्रित की जा रही है। इमारत- ए-शरिया के प्रमुख सउद आलम कामी ने इंसानियत के नाते लोगों से मदद के लिए आगे आने की अपील की है।