तार कंपनी का सफाई अभियान शुरू
जमशेदपुर | तारकंपनी के प्रबंध निदेशक नीरज कांत के निर्देश पर बस्तियों में सफाई अभियान शुरू किया गया है। सोमवार को रामाधीन बागान, ग्वाला बस्ती, जेम्को आजाद बस्ती, गुरुद्वारा रोड और मिश्रा बागान में सफाई की गई। बस्तियों की नालियों की सफाई कर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। झाड़ियों को काटकर हटाया जा रहा है। इसके लिए कंपनी ने 15 सफाई कर्मचारियों की टीम बनाई है। तार कंपनी के नगर प्रशासन के सहायक प्रबंधक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दुर्गा पूजा को देखते हुए कंपनी सफाई अभियान चला रही है। अभियान की निगरानी एचआर एडमिन के महाप्रबंधक अमित सहाय, टाउन एडमिनिस्ट्रेशन के एजीएम अवतार सिंह कर रहे हैं।