- Hindi News
- जमशेदपुर | काशिदापंचायत के मुखिया के विरुद्ध आरोपों की जांच
जमशेदपुर | काशिदापंचायत के मुखिया के विरुद्ध आरोपों की जांच
जमशेदपुर | काशिदापंचायत के मुखिया के विरुद्ध आरोपों की जांच का आदेश डीपीआरओ अविनाश कुमार ने घाटशिला के बीडीओ को दिया है। मुखिया तारामणि मुंडा पर पंचायत प्रतिनिधि पंकज कुमार डे ने आरोप लगाया है कि मुखिया के पति तपन कुमार मुंडा पंचायत की बैठकों में उनके साथ रहते हैं। मुखिया ने चापाकल मरम्मत की राशि में अनियमितता बरती है। पंचायत भवन में फर्नीचर खरीदने के लिए राशि मिली, लेकिन खरीदारी नहीं की। पंचायत भवन मरम्मत की राशि निकाली गई, लेकिन मरम्मत नहीं कराई गई।
बीडीओ को जांच का आदेश