मंच ने की नक्शा विचलन की शिकायत
जमशेदपुर | झारखंडमूलवासी अधिकार मंच के संयोजक हरमोहन महतो ने सोमवार को जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि उलियान हरि मंदिर के पीछे आवास निकेतन का निर्माण नक्शा विचलन कर हुआ है। फ्लैट में गाड़ी पार्किंग की स्थाई व्यवस्था नहीं है। फ्लैट में रहने वाले सरकारी भूखंड पर कब्जा करने के उद्देश्य से गाड़ी की पार्किंग कर रहे हैं। जबकि उक्त भूखंड पर जमशेदपुर अक्षेस द्वारा सामुदायिक भवन निर्माण कराए जाने का निर्णय लिया गया है। इस मामले की गहन जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाए।