पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्युत विभाग के जेई, कर्मी हड़ताल पर

विद्युत विभाग के जेई, कर्मी हड़ताल पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदित्यपुर| झारखंडविद्युत प्रशिक्षु संघ के बैनर तले राज्य भर के अनुबंध कर्मी, कनीय अभियंता एवं विद्युतकर्मी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। संघ का मंगलवार से विद्युत बोर्ड मुख्यालय पर स्थायीकरण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन भी शुरु हो गया है। जिसमें हिस्सा लेने के लिए जेई विद्युतकर्मी रांची के लिए प्रस्थान कर गए हैं। इस बात की पुष्टि आदित्यपुर सबडिवीजन सहायक अभियंता राज किशोर ने कर दी है। लेकिन जमशेदपुर सर्किल के अधीक्षण अभियंता राम जनम सिंह ने ऐसी किसी भी जानकारी से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि जेई विद्युतकर्मियों के हड़ताल पर जाने की विधिवत जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि इसमें सत्यता हुई तो दुर्गा पूजा के मौके पर बिजली आपूर्ति में बाधा सकती है।