शतरंज प्राइज नाइट में बच्चे पुरस्कृत
जमशेदपुर| जेआरडीटाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित टाटा चेस सेंटर में मंगलवार को प्राइज नाइट का आयोजन किया गया। जिसमें कारमेल जूनियर कॅालेज के वत्सल सिंघानिया और बालिकाओं में बिदिशा राय को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। इस मौके पर टाटा स्टील के उपाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बच्चों को पुरस्कृत किया। प्राइज नाइट के दौरान टाटा स्टील खेल विभाग के वरीय प्रबंधक सतनाम सिंह, हसन इमाम मलिक, कुमार, एनके तिवारी, सुंदर, चंदन कुमार प्रसाद और जयंत कुमार भुईंयां भी मौजूद थे।