पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बागबेड़ा में बदले गए बिजली तार उपकरण

बागबेड़ा में बदले गए बिजली तार उपकरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजलीबोर्ड के करनडीह सब डिवीजन ने दुर्गापूजा में बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए मंगलवार को बागबेड़ा में बिजली के खराब तार और उपकरणों को बदला। सहायक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि बागबेड़ा में पुराने तार की जगह नए तार लगाए गए हैं। जहां बिजली तार आपस में सटे थे, उन्हें भी दुरुस्त किया गया। उन्होंने बताया कि बुधवार को परसुडीह क्षेत्र में और गुरुवार को कदमा के शास्त्रीनगर इलाके में खराब हो चुके बिजली तार और उपकरणों को बदला जाएगा।