पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विसर्जन चार को, पंडालों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

विसर्जन चार को, पंडालों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
षष्ठी से विसर्जन तक शहर में नो इंट्री

दुर्गापूजाके मद्देनजर कलश स्थापना 25 सितंबर को, जबकि प्रतिमा का विसर्जन 4 अक्टूबर किया जाएगा। यह निर्णय मंगलवार को माइकल जॉन प्रेक्षागृह में आयोजित केंद्रीय शांति समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में बिजली, पानी, सड़क मरम्मत, सुरक्षा सहित कई मामले जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के समक्ष उठाए गए। पंडालों के आसपास जमीन भरने के लिए स्लैग डंपिंग का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। कई लोगों ने भोग के लिए नियंत्रित दर पर चीनी और चावल उपलब्ध कराने का आग्रह प्रशासन से किया। लगभग दो घंटे तक चली बैठक में सबको बोलने का मौका दिया गया। इस दौरान केंद्रीय पूजा कमेटी और सदभावना कमेटी के लोगों के बीच बकझक भी हुई।

बैठक में डीसी डॉ. अमिताभ कौशल ने कहा कि कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। प्रशासन का प्रयास होगा कि सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग से मिलजुल कर दुर्गा पूजा की खुशियां एक-दूसरे में बांटें। सभी मांगें पूरी नहीं की जा सकतीं। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य विधि व्यवस्था कायम रखना है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष पूजा में थोड़ी दिक्कत हुई थी, तो जरूरी कार्रवाई की गई थी। बैठकमें राजेश शुक्ला, कल्याणी शरण, रामाश्रय प्रसाद, प्रमोद तिवारी, अंबिका बनर्जी, विजय कुमार सिंह, दिलीप ओझा, सनाउल्लाह, योगेन्द्र सिंह निराला, कमलजीत कौर गिल, रीना घटक, उषा सिंह, एमआर हसन, रीता मिश्रा,अरविन्द पांडे, उमेश राय आदि मौजूद थे।

माइकल जॉन प्रेक्षागृह में केंद्रीय सदभावना समिति की बैठक में शामिल डीसी, एसएसपी अन्य।

किसने क्या कहा

कम आवाज में माइक बजाएं : सिटी एसपी

सीसीटीवी कैमरा लगाएं पूजा कमेटियां : एसएसपी

सिटी एसपी कार्तिक एस ने कहा कि रात 10 बजे के बाद पूजा समितियां माइक कम आवाज में बजाएं, ताकि लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़े। वैसे 10 बजे के बाद माइक बजाने के लिए एसडीओ से हर हाल में अनुमति लेनी होगी।

बैठक में एसएसपी एवी होमकर ने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से पूजा कमेटियां पंडाल और इसके आसपास ज्यादा से ज्यादा सीसीटीवी कैमरा लगाएं। इससे कम खर्च में अधिक सुरक्षा मिलेगी। अपराध भी नियंत्रित होगा। सभी पंडालोें के पास पुलिस की तैनाती होगी। पूजा कमेटियों को कंट्रोल रूम के नंबर भी दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूजा कमेटियां अपना लाइसेंस जल्द से जल