पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमशेदपुर पुस्तक मेला 14 नवंबर से

जमशेदपुर पुस्तक मेला 14 नवंबर से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साकचीके रवीन्द्र भवन में 14 नवंबर से जमशेदपुर पुस्तक मेला का शुभारंभ होगा। टैगोर सोसायटी के बैनर तले आयोजित मेला में देशभर के 65 से ज्यादा प्रकाशक विभिन्न भाषाओं की पुस्तकों का स्टॉल लगाएंगे। सोसायटी के महासचिव आशीष चौधरी ने बताया कि इस साल मेला 23 नवंबर तक आयोजित होगा। हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा बांग्ला, उर्दू, संथाली, ओड़िया आदि भाषाओं के प्रकाशक मेले में आएंगे। पिछले साल मेले में 60 हजार से ज्यादा पुस्तक प्रेमी आए थे और लगभग एक करोड़ रुपए की पुस्तकों की खरीदारी हुई थी।

इंटर स्कूल कंप्यूटर क्विज का होगा आयोजन

स्कूलीछात्रों को ज्यादा से ज्यादा मेले में आकर्षित करने के लिए पहली बार इंटर स्कूल कम्प्यूटर क्विज का आयोजन किया जाएगा। क्विज में 15 से ज्यादा स्कूलों के स्टूडेंट्स शिरकत करेंगे। क्विज का मकसद छात्रों को पुस्तकों के साथ ही कम्प्यूटर की प्रासंगिकता को बताना है। इसके अलावा एक जेनरल क्विज का भी आयोजन होगा। विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप पुस्तकें दी जाएंगी।

छात्रोंको देने होंगे दो रुपए

इससाल भी मेले की इंट्री फीस में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। सोसायटी के महासचिव आशीष चौधरी ने बताया कि हमारा मकसद ज्यादा से ज्यादा पुस्तक प्रेमियों को मेले में लाना है। इस साल भी प्रवेश शुल्क 5 रुपए ही रखा गया है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मेलामें इस साल सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। पूरा मेला सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा। हर पल मेले में आने-जाने वालों पर नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी तरह की घटना से बची जा सके।

मेले की प्रासंगिकता पर होगी बहस

डिजिटलयुग के इस दौर में क्या पुस्तक मेले अपनी प्रासंगिकता खोते जा रहे हैं? विषय पर मेला में डिबेट होगा। डिबेट में सूबे के साहित्यकारों के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शिरकत करेंगे।