- Hindi News
- प्रोस्टेट कैंसर नि:शुल्क जांच शिविर 28 सितंबर को
प्रोस्टेट कैंसर नि:शुल्क जांच शिविर 28 सितंबर को
जमशेदपुर | साकचीस्थित लाइफलाइन नर्सिंग होम में 28 सितंबर को प्रोस्टेट कैंसर और बीपीएच (बिनाइन प्रोस्टेटिक हाईपरप्लेसिया) की नि:शुल्क जांच के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी संजीव कुमार वर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि शिविर का आयोजन सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। इसमें इरोफ्लेमेंटरी और पीएसए की जांच कर दवा मुफ्त में दी जाएगी। यूरोलॉजिस्ट डॉ डीके मिश्रा जांच करेंगे। शिविर का आयोजन एलरॉन इनटास ने किया है।