करीम सिटी में मना एनएसएस दिवस
जमशेदपुर। जीवनका आनंद तो सिर्फ दूसरों की मदद करने और उनके दु:ख दर्द बांटने में है, यही नेशनल सर्विस स्कीम (एनएसएस) का उद्देश्य भी है। यह बातें बुधवार को एनएसएस दिवस के उपलक्ष्य में करीम सिटी कॉलेज में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कॉलेज की प्रोफेसर गौहर अजीज ने कहीं। उन्होंने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि आज एनएसएस दिवस है और आज ही भारत का यान मंगल ग्रह पर सुरक्षित पहुंचा। इस अवसर पर वक्ता के रूप में डॉ. बीएन त्रिपाठी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मो. रियाज ने की। समारोह में कॉलेज के टीम लीडर अमन कुमार सिंह ने स्वागत भाषण दिया और छात्रों को एनएसएस की विचारधारा से अवगत कराया। इस दौरान राजस्थान में लगे एनएसएस कैंप से लौटे गौरव कुमार और मनाली कैंप से लौटी शर्मिला ने अपने अनुभव बांटे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षीय भाषण में डॉ. रियाज ने एनएसएस प्री आरडी कैंप में चयनित हुए गौरव, शर्मिला, अमन कुमार, रिंकू कुमार, मनीषा अनामिका को बधाई दी।