पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीड़ितों के लिए छात्रों ने धाेई कार

बाढ़ पीड़ितों के लिए छात्रों ने धाेई कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। जम्मूकश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए केरला पब्लिक स्कूल, कदमा के विद्यार्थियों ने बुधवार को कार वाश अभियान का शुभारंभ किया। इसके जरिए बच्चे कार धोकर पैसा इकट्ठा करेंगे और उसे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए देंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि टाटा स्टील के पदाधिकारी रजनीश केपीएस ग्रुप के चेयरमैन एपीआर नायर ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह अभियान बताता है कि हमारे बच्चों की सोच कितनी ऊंची है। इसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। बच्चों के इस प्रयास की एपीआर नायर ने भी तारीफ की। पहले दिन स्कूल के छात्रों ने कार धोकर करीब 10 हजार रुपए इकट्ठा किए। मौके पर स्कूल के डायरेक्टर शरत चंद्रन, श्रीकांत नायर, एस विद्यानाथन, प्रिंसिपल शर्मिला मुखर्जी समेत सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।