पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्यूब डिवीजन के 134 कर्मचारी किए गए सरप्लस

ट्यूब डिवीजन के 134 कर्मचारी किए गए सरप्लस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टाटास्टील में ट्यूब डिवीजन के 134 कर्मचारियों को कंपनी प्रबंधन ने सरप्लस कर एचआर एंड आईआर पूल में भेज दिया है। कर्मचारियों की सूची बुधवार को कंपनी परिसर स्थित विभाग के कार्यालय में लगा दी गई है। सूची में जिन कर्मचारियों के नाम हैं उन्हें गुरुवार सुबह आठ बजे साकची एल गेट के सामने बुलाया गया है। वहां से कर्मचारियों को कंपनी बस से एचआर एंड आईआर पूल ले जाया जाएगा। जो कर्मचारी बस सेवा नहीं लेना चाहते हैं, वे सुबह नौ बजे सीधे एचआर एंड आईआर विभाग में रिपोर्ट कर सकते हैं। प्रबंधन की ओर से की गई इस कार्रवाई के बाद ट्यूब डिवीजन के कर्मचारियों में हड़कंप है।

सरप्लस को ज्वाइंट कमेटी बनी थी

कर्मचारियों को सरप्लस किए जाने के बाद शाम को यूनियन अध्यक्ष पीएन सिंह कंपनी के वीपी आनंद सेन के बीच कंपनी के स्टीलेनियम हाॅल में मीटिंग हुई। इस दौरान ट्यूब डिवीजन के सरप्लस 134 कर्मचारियों को कंपनी के विभिन्न विभागों में खाली 61 पदों पर बहाल करने और कुछ कर्मचारियों को सिक्यूरिटी डिपार्टमेंट में समायोजित करने का आश्वासन प्रबंधन की ओर से दिया गया। दूसरी ओर, प्रबंधन ने स्पष्ट कर दिया कि कर्मचारी सर्विस पूल में रहें या वे अर्ली सेपरेशन स्कीम (ईएसएस) ले लें। ऐसा इसलिए कि वेज समझौता के समय यूनियन की ओर से सरप्लस कर्मचारियों को ईएसएस दिलवाने में सहयोग करने का आश्वासन दिया गया था।

^ट्यूब डिवीजन के कर्मचारियों को सरप्लस करने को लेकर ज्वाइंट कमेटी बनी थी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कंपनी के अंदर वर्क्स में जहां जगह खाली है, वहां कर्मचारियों को भेजा गया है। इस मामले को लेकर हंगामा की जरूरत नहीं है।” पीएनसिंह, अध्यक्ष,टीडब्ल्यूयू

सहयोग का आश्वासन

नहीं मिलता मेडिकल एक्सटेंशन : जिनकर्मचारियों को एचआर एंड आईआर पूल में भेजा जाता है, उन्हें रिटायरमेंट के समय प्रबंधन की ओर से एक साल के मेडिकल एक्सटेंशन का लाभ नहीं मिलता है। विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की तरह उन्हें भी आईबी का लाभ नहीं मिलता है। एचआर एंड आईआर पूल के कर्मचारियों को प्रबंधन काम के अनुसार अलग-अलग डिपार्टमेंट में भेजता है।

प्रबंधनने क्यों उठाया ऐसा कदम : कंपनीप्रबंधन की ओर से ट्यूब डिवीजन में उत्पादन की तुलना में कर्मचारियों की संख्या अधिक होने की बात कहकर 345 कर्मचारियों को सरप्लस करने का प्रस्ताव दिया गया है। पहले चरण में 134 कर्