पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गालूडीह से चांडिल तक नक्सलियों ने साटा पोस्टर

गालूडीह से चांडिल तक नक्सलियों ने साटा पोस्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जमशेदपुर/चांडिल

नक्सलियोंद्वारा मनाए जा रहे स्थापना सप्ताह को लेकर मंगलवार की रात गालूडीह से चांडिल तक कई जगहों पर पोस्टर चिपकाया और बैनर लगाया है। नक्सली संगठन का 10वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। बुधवार की सुबह जिला पुलिस और सरायकेला पुलिस ने कई जगहों से पोस्टर और बैनर जब्त किए हैं। नक्सलियों ने एमजीएम थाना अंतर्गत नरगा, गालूडीह और चांडिल थाना अंतर्गत फदलोगोड़ा में पोस्टर चिपकाया है। पोस्टर में संगठन का विस्तार करने की बात लिखी है।

इधर, पोस्टर मिलने से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टर बैनर जब्त किया। मंगलवार को पुलिस ने बोड़ाम में पोस्टर बरामद किया। पोस्टर और बैनर मिलने से जिला पुलिस और सीआरपीएफ संयुक्त रूप से पटमदा और बोड़ाम क्षेत्र में कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रहा है। उल्लेखनीय है कि 24 सितंबर 2004 को माओवादी संगठन एमसीसी और पीडब्ल्यूजी ने सीपीआईएम बनाया था। इसके बाद माओवादी प्रतिवर्ष 24 सितंबर को स्थापना सप्ताह मनाते हैं। पुलिस के अनुसार इसकी जांच की जा रही है कि नक्सलियों ने पोस्टर साटा है या किसी की शरारत है।

^कईजगहों पर माओवादी के स्थापना सप्ताह को लेकर पोस्टर साटे और बैनर लगाए गए हैं। सभी को जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। नक्सलियों के खिलाफ बोड़ाम में अभियान चलाया जा रहा है।” शैलेन्द्रकुमार सिन्हा, ग्रामीणएसपी

चांडिल में नक्सलियों ने लगाया बैनर।