अिधवक्ता के घर से 2.50 लाख की चोरी
जमशेदपुर| उलीडीहथाना अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर-1 कंचन विहार निवासी सह अधिवक्ता जगदीश नाग के घर में गुरुवार को दिन में चोरी हो गई। बदमाश गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और फिर खिड़की के रास्ते कमरे में गए। बदमाश अलमीरा से आभूषण, 30 हजार नकद समेत अन्य सामान ले गए।
घर में नहीं था कोई सदस्य
जगदीशनाग ने बताया कि गुरुवार की सुबह वे कोर्ट गए थे। उनकी प|ी बच्चों को लेकर साकची स्थित अपने मायके गई थीं। शाम में करीब 4.30 बजे वे लौटे, तो मेन गेट का ताला टूटा पाया। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। अधिवक्ता के अनुसार करीब 2.50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इस संबंध में जगदीश नाग ने उलीडीह थाना में लिखित शिकायत की है। जानकारी मिलने पर उलीडीह थाना की पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।