घरों पर लगा निशान झाविमो ने मिटाया
जमशेदपुर। झाविमोकार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शास्त्रीनगर में तोड़ने के लिए घरों पर लगाए गए निशान को मिटा दिया। जिलाध्यक्ष फिरोज खान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने निशान मिटाया। फिरोज खान ने कहा कि विधायक बन्ना गुप्ता और पूर्व विधायक सरयू राय गरीबी को नहीं, बल्कि गरीबों को मिटाना चाहते हैं। झाविमो एक भी घर टूटने नहीं देगा।