तीन अधिकारियों को मिली प्रोन्नति
जमशेदपुर | टाटास्टील प्रबंधन ने तीन अधिकारियों को प्रोन्नति दी है। सहायक प्रबंधक (एकाउंट) आनंद अग्रवाल को मैनेजर (कॉरपोरेट एकाउंट) बनाया गया है। प्रबंधक गौरव कुमार को सीनियर मैनेजर (एकाउंट फएएमडी) बनाया गया है। सहायक प्रबंधक (मोबाइल इक्विपमेंट कॉन्ट्रैक्ट) राकेश प्रसाद को मैनेजर बनाया गया है। तीनों अधिकारियों की प्रोन्नति एक अक्टूबर से प्रभावी मानी जाएगी।