पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमशेदपुर। सोनारीराम मंदिर मैदान में इस वर्ष 55 फीट के

जमशेदपुर। सोनारीराम मंदिर मैदान में इस वर्ष 55 फीट के

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। सोनारीराम मंदिर मैदान में इस वर्ष 55 फीट के रावण का दहन किया जाएगा। यह जानकारी रावण दहन समिति के अध्यक्ष मनोज पांडे ने सोनारी राम मंदिर मैदान में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि चार अक्टूबर को शाम सात बजे के बाद रावण दहन किया जाएगा। रावण का पुतला बनाने के काम में कारीगर लगे हुए हैं। लगभग दो लाख रुपए इसके लिए खर्च किए जा रहे हैं। मनोज पांडे ने बताया कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। मैदान में पानी की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। अग्निशमन विभाग के दमकल किसी भी तरह की घटना से निपटने के लिए तैयार रहेंगे। उन्होंने बताया कि रावण दहन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री चंपई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव मोहन कर्मकार होंगे। संवाददाता सम्मेलन में उपाध्यक्ष राजकुमार, संरक्षक नरोत्तम दास, कोषाध्यक्ष जनार्दन सिंह मौजूद थे।

सोनारी में 55 फीट के रावण का होगा दहन